• Job & Career
  • Education
  • Tech
  • Documents

GK Hindi Gyan

GK Information in Hindi

Duniya Ka Garib Desh 2024 – दुनिया के 10 सबसे गरीब देश जाने यहां

November 22, 2023 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel

Duniya Ka Garib Desh 2024  – 10 Poorest Countries in the World – दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करेंगे कि दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है?

दोस्तों आप सभी अमीर देशों के बारे में तो जानते ही होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे कौन से देश हैं जो सबसे गरीब देश हैं. इस लेख में सबसे गरीब देश को वह देश माना गया है जहां की सबसे बड़ी आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहती है.

आपको बता दें कि पूरी दुनिया का क्षेत्रफल 510.070 मिलियन वर्ग किलोमीटर है. जिसमें 361.132 मिलियन क्षेत्रफल भूमि है. इस पूरे क्षेत्र में 195 देश स्थित हैं, जिनमें से कुछ देश अमीर हैं और कुछ गरीब. जिसमे गरीब देश की अर्थव्यवस्था बेहद कमजोर है.

इसलिए इन देशों के लोगों को भरपेट भोजन भी ठीक से नसीब नही होता है. जिस वजह से वे दुनिया के सबसे गरीब देश (Duniya Ka Garib Desh) कहलाते है.

अब आपके मन में यह प्रश्न जरूर उठ रहा होगा की ऐसे कौन से वह देश है जो सबसे गरीब है. तो इस लेख में हम आपको बताएंगे की दुनिया का सबसे गरीब देश (Duniya Ka Garib Desh 2024) कौन सा है, तो इस लेख के साथ अंत तक बने रहें –

Duniya Ka Garib Desh 2023 - दुनिया के 10 सबसे गरीब देश जाने यहां
Duniya Ka Garib Desh

दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है? 2024 दुनिया के 10 सबसे गरीब देश

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे गरीब देशों में देश की अर्थव्यवस्था, जनसंख्या, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), प्रति व्यक्ति आय, संपत्ति शामिल होती हैं. दुनिया के सबसे गरीब देश की बात करें, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दुनिया का सबसे गरीब देश (Duniya Ka Garib Desh) हैती (Haiti) है. जो सबसे गरीब देशों में प्रथम स्थान पर आता है. तो आइए आगे जानते हैं दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों की लिस्ट.

 

10 Poorest Countries in the World

  1. हैती  (Haiti)
  2. इक्वोटोरियल गिनी  (Equatorial Guinea)
  3. जिम्बाब्वे  (Zimbabwe)
  4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य  (Democratic Republic of Congo)
  5. स्वाजीलैंड  (Swaziland)
  6. इरित्रिया  (Eritrea)
  7. मेडागास्कर  (Madagascar)
  8. बुरुंडी  (Burundi)
  9. सिएरा लियोन  (Republic of Sierra Leone)
  10. साओटोम और प्रिंसिपे  (Saotome and Principe)

 

Information about 10 Poorest Countries in the World

1.  हैती (Haiti)

Duniya Ka Garib Desh

हैती देश दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों की सूची में पहले स्थान पर है. क्योंकि यहां की कुल आबादी का 77 फीसदी हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे रहता है. हैती की कुल जनसंख्या 1.06 करोड़ है. इस देश की कुल आबादी का 24% और जनसंख्या के हिसाब से यह 1.23 डॉलर प्रति दिन से भी कम पर गुजारा करता है.

 

2. इक्वोटोरियल गिनी (Equatorial Guinea)

Duniya Ka Garib Desh 2022 - दुनिया के 10 सबसे गरीब देश जाने यहां

इक्वेटोरियल गिनी दुनिया का दूसरा सबसे गरीब देश है. इसकी कुल जनसंख्या 12.22 लाख है. जिसमें से 76.8% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है. आपको बता दें कि इक्वेटोरियल गिनी का मुख्य स्रोत तेल है. और यहां की प्रति व्यक्ति जीडीपी 14,176 डॉलर है.

 

3. जिम्बाब्वे (Zimbabwe)

जिम्बाब्वे विश्व का तीसरा सबसे गरीब देश है. आपको बता दें कि यहां की 72 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे है. यहां साल 2008 में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत चार लाख जिम्बाब्वे डॉलर तक पहुंच गई थी. जिसके बाद इस देश की सरकार ने सभी देशों की करेंसी को अपने देश में चलने की इजाजत दे दी. बता दे की इसकी कुल जनसंख्या 1.61 करोड़ है.

 

4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of Congo)

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य गरीबी वाले देशों की सूची में चौथे नंबर पर है. इसकी कुल गरीबी दर 71.3% है. इस देश की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 753 डॉलर यानी भारतीय रुपए में करीब 50 हजार रुपए है. आपको बता दें कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अफ्रीका में स्थित है. इस देश का कुछ भाग हिंद महासागर से मिलता है. क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश है. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य इस देश में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति बहुत खराब है. इतना ही नहीं, यह 474 डॉलर प्रति व्यक्ति जीडीपी वाला एकमात्र देश है. और इसकी फ्रेंच इस देश की आधिकारिक भाषा है.

 

5. स्वाजीलैंड (Swaziland)

Duniya Ka Garib Desh 2022 - दुनिया के 10 सबसे गरीब देश जाने यहां

स्वाजीलैंड दुनिया का पांचवां सबसे गरीब देश है. यह अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है. इस देश में दुनिया में सबसे ज्यादा HIV/AIDS के मरीज हैं. इस देश की गरीबी दर 69.2% है। इस देश की जनसंख्या मात्र 10 लाख है. और यहाँ प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद है: $3,432

 

6. इरित्रिया (Eritrea)

इरिट्रिया दुनिया के सबसे गरीब देशों की सूची में छठे स्थान पर है. इसकी कुल जनसंख्या 58 लाख है. इरिट्रिया में गरीबी दर 69% है. इस देश में प्राथमिक नामांकन दर दुनिया में सबसे कम 35.5% में से एक है. यह देश अफ्रीकी महाद्वीप पर हॉर्न ऑफ अफ्रीका के पास स्थित है. साथ ही आपको बता दें कि यह देश एकमात्र ऐसा देश है जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 844 डॉलर है.

 

7. मेडागास्कर (Madagascar)

Duniya Ka Garib Desh 2022 - दुनिया के 10 सबसे गरीब देश जाने यहां

मेडागास्कर दुनिया का सातवां सबसे गरीब देश है. और हिंद महासागर में स्थित यह द्वीप देश मेडागास्कर कई अन्य छोटे द्वीपों से मिलकर बना है. मेडागास्कर की 69% जनसंख्या प्रतिदिन एक डॉलर से भी कम की आय पर जीवन यापन करती है. इसकी आबादी 2.44 करोड़ है.

 

8. बुरुंडी (Burundi)

Duniya Ka Garib Desh 2022 - दुनिया के 10 सबसे गरीब देश जाने यहां

बुरुंडी विश्व का आठवां सबसे गरीब देश है. यह देश मानव विकास सूचकांक रैंक में सबसे निचले स्थान पर स्थित है. यह पूर्वी अफ्रीका में एक लैंडलॉक देश है. आपको बता दें कि बुरुंडी की शिशु मृत्यु दर प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 87.8 मृत्यु है, जो दुनिया की औसत शिशु मृत्यु दर से दोगुनी है. यहां की 64 फीसदी आबादी रोजाना 1 डॉलर से भी कम पर गुजारा करती है. इसलिए यहाँ गरीबी दर है: 66.9%.

 

9. सिएरा लियोन (Republic of Sierra Leone)

Sierra Leone गरीब देश की सूची में नौवें स्थान पर आता है. यह दक्षिण अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा देश है. इस देश की कुल जनसंख्या 70.75 लाख है. सिएरा लियोन देश की गरीबी दर 66.4% है. जिसका सकल घरेलू उत्पाद: $4.08 बिलियन है.

 

10. साओ टोम और प्रिंसिपे (Sao tome and Principe)

Sao Tome and Principe इस सूची में दसवें स्थान पर आता हैं। इस देश की कुल जीडीपी $355 मिलियन है. इस देश की कुल जनसंख्या 20 हजार से भी कम है. यहां की मुख्य फसल कोको है. क्योंकि यहां घरेलू आवश्यकता को पूरा करने के लिए खाद्य पदार्थों का उत्पादन नहीं किया जाता है, इसलिए इसका अधिकांश भोजन अन्य देशों से आयात किया जाता है. साथ ही बता दे की उपर्युक्त अधिकांश देश अफ्रीका महाद्वीप के हैं. यह बहुत दुखद तथ्य है कि पूरे अफ्रीकी महाद्वीप का कोई भी देश दुनिया का विकसित देश नहीं कहलाता है. इसलिए यहां की गरीबी की दर: 66.2% है.

 

FAQs Related to Poor Country

Question  – भारत का सबसे गरीब राज्य कौनसा है?
Answer  – छत्तीसगढ़ भारत का सबसे गरीब राज्य है.

Question  – दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है? 2024  
Answer  – हैती (Haiti) देश दुनिया का सबसे गरीब देश है. क्योंकि यहां की कुल आबादी का 77 फीसदी हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे रहता है. हैती की कुल जनसंख्या 1.06 करोड़ है. इस देश की कुल आबादी का 24% और जनसंख्या के हिसाब से यह 1.23 डॉलर प्रति दिन से भी कम पर गुजारा करता है.

Question – भारत का सबसे अमीर जिला कौन सा है?
Answer  – महाराष्ट्र भारत का सबसे धनी जिला है.

Question – मध्य प्रदेश का सबसे गरीब जिला कौन सा है?
Answer  – अलीराजपुर मध्य प्रदेश का सबसे गरीब जिला है.

Question – वर्तमान में भारत के सबसे गरीब राज्य कौन से हैं?
Answer  –  1. छत्तीसगढ़
2. झारखण्ड
3. मणिपुर
4. अरुणाचल प्रदेश
5. बिहार
6. ओडिशा
7. असम
8. मध्य प्रदेश
9. उत्तर प्रदेश

Question  – एशिया का सबसे गरीब देश कौन सा है?
Answer  – अफगानिस्तान को एशिया का सबसे गरीब देश माना जाता है.

Question – यूरोप का सबसे गरीब देश कौन सा है?
Answer  – Europe का सबसे गरीब देश रैंक के अनुसार मॉल्डोवा है. जिसक प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद $2560 है.

Question – एशिया के 10 सबसे गरीब देश कौन से है?
Answer  –  1.  कंबोडिया
2. इंडोनेशिया
3. जापान
4. सऊदी अरब
5. भारत
6. भूटान
7. फिलीपींस
8. दक्षिण कोरिया
9. उजबेकिस्तान
10. बांग्लादेश

 

Conclusion

दोस्तों इस लेख में Duniya Ka Garib Desh – दुनिया के 10 सबसे गरीब देश से जुडी जानकारी बताई है, जो इस प्रकार है –

  • 1. दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है?
  • 2. 2023 दुनिया के 10 सबसे गरीब देश
  • हैती  (Haiti)
  • इक्वोटोरियल गिनी  (Equatorial Guinea)
  • जिम्बाब्वे  (Zimbabwe)
  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य  (Democratic Republic of Congo)
  • स्वाजीलैंड  (Swaziland)
  • इरित्रिया  (Eritrea)
  • मेडागास्कर  (Madagascar)
  • बुरुंडी  (Burundi)
  • सिएरा लियोन  (Republic of Sierra Leone)
  • साओटोम और प्रिंसिपे  (Saotome and Principe)
  • 3. FAQs Related to Poor Country

दोस्तों इस में मैंने Duniya Ka Garib Desh – दुनिया के 10 सबसे गरीब देश से जुडी जानकारी बताई है. मुझे उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी. अगर आपको यह जानकारी Duniya Ka Garib Desh या दुनिया के 10 सबसे गरीब देश जानने में उपयोगी लगती है तो इस लेख को अपने दोस्तों तथा अन्य लोगों के साथ हो सकें तो अधिक से अधिक शेयर करे. धन्यवाद.

 

यह भी पढ़े 

  • भारत में कुल कितने जिले है
  • भारत में कुल कितने राज्य है
  • इंडिया का फुल फॉर्म
  • भारत की जनसंख्या कितनी है.
  • भारत में कुल कितनी भाषाएं बोली जाती हैं
  • भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है?

Filed Under: Education, General Knowledge Tagged With: 10 Poorest Countries in the World, Duniya Ka Garib Desh, FAQs related to poor country, Which is the poorest country in the world, world's poorest country, दुनिया के 10 सबसे गरीब देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Trending Quiz: कौन-से देश में हॉस्पिटल ट्रेन है? जीनियस है तो 2 सेंकड में दें जवाब
  • Trending Quiz: किस विटामिन की कमी से त्‍वचा पर दाद होने लगता है?
  • Today Quiz: राजा के राज्य में नहीं, माली के बाग में नहीं, फोड़ों तो गुठली नहीं, खाओ तो स्वाद नहीं, बताओ क्या जल्दी सुलझाए यह पहेलि…?
  • IAS Full Form- आईएएस क्या होता है? जानिए इसका फुल फॉर्म Details in Hindi
  • Today Quiz: किस नगरी को ‘कोयला नगरी’ कहा जाता हैं?
  • Interesting GK Quiz: किस मंदिर में मुसलमान हनुमान जी की पूजा करते हैं?
  • IAS Interview Question: दुनिया में किस जीव के सबसे ज्यादा पैर होते हैं?
  • GK Quiz: किस जानवर के शरीर में इंसान के बराबर हड्डियां होती हैं?
  • Scorpio Girls Names in Hindi: वृश्चिक राशि के यूनिक भाग्यशाली लड़कियों के नाम
  • Trending Quiz: किस जीव के ऊपर शराब डालने से पागल हो जाता है?
  • General Knowledge से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में सफल बन देंगे
  • Trending Quiz: सफ़ेद कौवा कहां पाया जाता है? दम है तो 2 सेंकंड में जवाब दो!
  • Hindi Grammar Questions & Answers – GK हिंदी व्याकरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
  • Today Quiz: कौन-सी मछली हवा में उड़ती है? दम है तो 2 सेकंड जवाब दो!
  • List of Defense Ministers of India in Hindi – भारत के सभी रक्षा मंत्रियों की लिस्ट
  • Quiz General Knowledge: बताओ वो कौन है जिसके पास बहुत सारे दिल तो है मगर शरीर का कोई दूसरा अंग नहीं है?
  • Aaj Ki Tithi 2024 – आज की तिथि क्या है? आज 26 जनवरी 2024 है
  • एक अँधेरी रात थी वो मेरे साथ थी मैं उसके ऊपर था और वो मेरे निचे थी? बताओं क्या
  • Bank Job Kaise Paye – सरकारी बैंक & प्राइवेट बैंक में जॉब कैसे पाए? जाने प्रोसेस
  • Apne Naam Ki Rashi Kaise Jane | कैसे पता करें अपनी राशि? जन्म तिथि से जाने

Categories

  • Bank Quiz
  • Biography
  • Documents
  • Education
  • Educational Full Form
  • Festival
  • Festival List
  • General Knowledge
  • General Knowledge MP
  • GK Questions & Answers
  • Health Tips
  • Independence Day
  • Interesting Facts
  • Internet
  • Jayanti
  • Job & Career
  • Loan
  • Lyrics
  • Post Office
  • Pradhan Mantri Yojana
  • Rashi
  • Recipe
  • Republic Day
  • Tech
  • Uncategorized
  • Yojana
  • बिजली विभाग

DMCA PROTECTED


Copyright © 2023 GK Hindi Gyan - All Rights Reserved 丨 About us 丨 Contact us 丨 Privacy policy