Maths Mind Blowing Questions – गणित के दिमाग घुमाने वाले प्रश्न, हल करें यदि आप जीनियस हैं?
दोस्तों यहाँ हम मैथ्स से जुड़े जनरल नॉलेज प्रश्न देने जा रहे है, जिसका उत्तर हर कोई नहीं दे सकता है. क्योंकि गणित का नाम सुनते ही कई छात्रों के पसीने छूट जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि गणित के कुछ प्रश्न काफी कठिन लगते हैं. अगर आप अपना मैथ्स GK मजबूत करना चाहते हैं तो इस साइट्स पर आपको GK के ऐसे कई सवाल-जवाब मिल जाएंगे जिससे आप अपने GK में काफी सुधार कर सकते हैं.
तो चलिए हम आपको Maths Mind Blowing Questions – गणित के दिमाग घुमाने वाले प्रश्न बताने जा रहे है. यदि आप जीनियस हैं, तो जटिल सवाल को हल करें.
गणित के दिमाग घुमाने वाले जीके प्रश्न – मैथ्स के यह 10 सवाल जो दिमाग घुमा देंगें
प्रश्न : अगर आप जीनियस हैं तो इस सवाल का जवाब दे? सवाल है –
1+4= 5
2+5= 12
3+6= 21
8+11= ? (कितना होगा)
उत्तर : 96 है। यह बहुत सरल है। दरअसल, आपको बस इतना करना है कि दोनों नंबरों को गुणा करके उसमें पहला नंबर जोड़ देना है, आपको जवाब साफ-साफ मिल जाएगा। यह सवाल आप अपने बच्चों के शिक्षकों से या फिर स्कूल के बच्चों से पूछ सकते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि कौन कितना जीनियस हैं.
प्रश्न : यह सवाल थोड़ा मुश्किल है. इसे आप ध्यान से पढ़कर अच्छे से समझे और इसका जवाब दे? सवाल है –
2+3= 8
3+7= 27
4+5= 32
5+8= 60
6+7= 72
7+8= ? (कितना होगा)
उत्तर : इसका 98 है। अब हम आपको बताते हैं कि यह उत्तर कैसे आया। दरअसल, इसमें पहले समीकरण के दाईं ओर की दूसरी संख्या को 1 से बढ़ा दिया जाता है और इसे पहली संख्या से गुणा करके उत्तर प्राप्त किया जाता है। जैसे 3+1×2 = 8, उसी प्रकार दूसरे समीकरण में 2, तीसरे में 3, चौथे में 4 और पाँचवें में 5 बढ़ जाता है। अतः स्पष्ट है कि छठे में 6 की वृद्धि होगी। इसी प्रकार 7×14 = 98 सही उत्तर है.
प्रश्न : सवाल यह है कि एक रुपए में 40 केले मिलते हैं। 1 आम 3 रुपए में और 1 सेब 5 रुपए में मिल रहा है। अब आप कितने सेब, केले और आम खरीदेंगे कि आपको 100 रुपये में 100 फल मिलें?
उत्तर : जवाब कुछ ऐसा है 19 सेब, 1 आम और 80 केले। दरअसल, अगर आप 5 रुपये में 19 सेब खरीदते हैं तो यह 95 रुपये है। इसी तरह आप एक आम तीन रुपए में खरीदते हैं। जबकि आप 80 केले 2 रुपये में खरीदते हैं। अगर सभी को जोड़ दिया जाए तो आपको 100 रुपये में 100 फल मिलेंगे.
प्रश्न : जीनियस हैं तो इस प्रश्न का उत्तर दे? सवाल कुछ इस प्रकार है –
1 = 5
2 = 25
3 = 325
4 = 4325
5 = ? (कितना होगा)
उत्तर : इसका 54325 है। उदाहरन के तौर पर कुछ इस प्रकार है, इसमें दूसरी संख्या से दाईं ओर की संख्या पहले बाईं ओर वाली संख्या आ रही है दूसरी संख्या में 5 से पहले 2 आता है, फिर तीसरी संख्या में 25 से पहले 3 आता है और चौथे नंबर पर 325 के पहले 4 आता है। इस तरह पांचवें नंबर पर 54325 आएगा.
इस जटिल प्रश्न का उत्तर दें? प्रश्न कुछ इस प्रकार है –
प्रश्न : 18? 12? 4? 5 = 59? के स्थान पर उस गणितीय चिह्न को रखिए, जिससे यह समीकरण सही हो जाए?
उत्तर : 18 x 12 ÷ 4 + 5 = 59
प्रश्न : A + B = 80, A – B = 40, A/B = ? (कितना होगा)
उत्तर : इसका सही उत्तर 3 है यदि आप 60 और 20 को जोड़ते हैं, तो आपको 80 मिलता है, और यदि आप 60 में से 20 घटाते हैं, तो आपको 40 मिलता है। यानी, यहाँ ए का मान 60 है और बी का मान 20 है। इस प्रकार, जब 60 है 20 से भाग देने पर हमें 3 प्राप्त होता है, जो कि इसका सही उत्तर है.
प्रश्न : कुछ इस प्रकार है –
1+4 = 5
2+5 = 12
3+6 = 21
5+8 = ? कितना होगा
उत्तर : इसमें आप पाएंगे कि पहले संख्याओं को आपस में गुणा किया जाता है और पहली संख्या को जोड़ दिया जाता है। उदाहरण के लिए, 1 और 4 का गुणनफल 4 है, जिसमें 1 जुड़ने पर 5 आ जाता है। इसी प्रकार, 2 और 5 तथा 3 और 6 का गुणनफल क्रमशः 10 और 18 होगा, जिसमें उनकी पहली संख्याओं को जोड़ने पर 12 और 21 प्राप्त होते हैं। अब 5 और 8 को इसी तरह से गुणा करें तो 40 आएगा जिसमें पहले नंबर यानी 5 को जोड़ने पर 45 आएगा.
प्रश्न : अगर आप 2=3, 3=8, 4=15, 5=24 तो 7=? कितना होगा?
उत्तर : इसका सही उत्तर 48 है। उदाहरण के तौर पर आप कुछ इस तरह देख सकते हैं। बाईं ओर की संख्या को अपने से एक अंक कम से गुणा किया जाता है और जिस संख्या से गुणा किया जाता है उसी संख्या को जोड़कर उत्तर प्राप्त होता है। उदाहरण के लिए, 2 से 1 कम 1 होता है, जिसे गुणा करने पर 2 आता है, फिर इसमें 1 जोड़ने पर 3 मिलता है। इसी तरह, 3 से 1 कम 2 होता है और इन दोनों का गुणनफल 6 होता है, इसमें 2 जोड़ने पर 8 होता है। अब हम 7 को उससे 1 कम यानी 6 से गुणा करें और 6 जोड़ें। इस तरह हमें 48 मिलेगा, जो इसका उत्तर होगा.
प्रश्न : गणित के दिमाग घुमाने वाले प्रश्न कुछ इस प्रकार है –
8080 = 6
1357 = 0
2022 = 1
1999 = 3
6666 = ? कितना होगा
उत्तर : 8080 में 6 वृत्त हैं। 2 तो 0 के और एक 8 के अंदर 2 सर्कल, इस तरह से 2 आठ के अंदर 4 सर्कल हो गए। आखिरी में 6666 आता है और 6 के नीचे एक घेरा बन जाता है यानी इसका सही उत्तर 4 होगा.
प्रश्न : Maths Mind Blowing Questions कुछ इस प्रकार है –
12+12 = 9
25+25 = 49
18+18 = 81
29+29 = ? (कितना होगा)
उत्तर : इसका सही उत्तर = 121 है जैसा कि आप देख सकते हैं कि संख्याएँ दी गई हैं, उनके अंकों के योग को गुणा करने के बाद उत्तर आ रहा है। जैसे 12 में 1 और 2 जोड़ने पर 3 आता है। 3 को 3 से गुणा करने पर 9 आता है। इसी प्रकार 18 में भी 25 हुआ है। तो जब हम 29 में से 2 और 9 को जोड़ते हैं तो हमें 11 मिलता है और जब हम 11 को 11 से गुणा करते हैं तो हमें 121 मिलता है.
अंतिम शब्द
दोस्तों इस लेख में हमने Maths Mind Blowing Questions – गणित के दिमाग घुमाने वाले 10 प्रश्न के जवाब बताए है. हमें पूरी उम्मीद है कि यह लेख आपको अच्छा लगा होगा. ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन अवश्य करे. मिलते है अगले लेख में, तब तक gkhindigyan.in के साथ जुड़े रहे.
इन्हें भी पढ़े
- कृषी जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्न और उत्तर
- क्रिकेट से जुड़े प्रश्न और उत्तर
- मानव शरीर से जुड़े प्रश्न उत्तर
- भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रश्न उत्तर
- जनरल नॉलेज से संबंधित 100 महत्वपूर्ण जानकारियां
- GK हिंदी व्याकरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Leave a Reply