• Job & Career
  • Education
  • Tech
  • Documents

GK Hindi Gyan

GK Information in Hindi

World Area Kitna Hai Details in Hindi – विश्व/पृथ्वी का क्षेत्रफल क्या है? जाने

November 22, 2023 by admin Leave a Comment

Join Telegram Channel

Pure World/Earth Ka Kshetrafal Kya Hai – World Area Kitna Hai Details in Hindi –  इस लेख में आप संपूर्ण विश्व/पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है? इसके बारे में डिटेल्स से जानेंगे.

पूरे विश्व के क्षेत्रफल के बारे में जानना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि हम बचपन से ही भूगोल विषय के बारे में पढ़ते हैं. लेकिन हम नहीं जानते कि विश्व/पृथ्वी का क्षेत्रफल क्या है? अगर आप पूरी दुनिया का क्षेत्रफल जानना चाहते हैं और इसके लिए आप जानकारी सर्च कर रहे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.

क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कि विश्व का क्षेत्रफल कितना है? (World Area Kitna Hai Details in Hindi) या पृथ्वी का क्षेत्रफल क्या है? (Pure World/Earth Ka Kshetrafal Kya Hai) साथ ही, इस विश्व में जल का प्रतिशत कितना है और भूमि का प्रतिशत क्या है तथा विश्व में सबसे अधिक क्षेत्रफल किस देश का है? हम इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं, तो बने रहिए इस लेख के साथ अंत तक –

World Area Kitna Hai Details in Hindi - विश्व/पृथ्वी का क्षेत्रफल क्या है? जाने
World Area Kitna Hai Details in Hindi

विश्व/पृथ्वी का क्षेत्रफल क्या है? (World Area Kitna Hai Details in Hindi)

पृथ्वी या विश्व का क्षेत्रफल क्या है? अगर हम इस बारे में बात करें तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया का क्षेत्रफल लगभग 510,072,000 वर्ग किमी है. साथ ही आपको यह भी जानना होगा कि इस धरती पर 70.9% पानी है और 29.1% जमीन है. यानी पृथ्वी पर जमीन की मात्रा बहुत कम है और पानी की मात्रा ज्यादा है.

लेकिन यह कितने किलोमीटर है इसकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पृथ्वी पर जमीन का क्षेत्रफल 148.9 मिलियन वर्ग किमी है और जलीय भाग का क्षेत्रफल 361.1 मिलियन किमी² है.

लेकिन विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से “रूस” क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा देश है. क्योंकि रूस ही एक ऐसा देश है जिसका क्षेत्रफल दुनिया के सभी देशों में सबसे ज्यादा है.

इसलिए क्षेत्रफल के हिसाब से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है. जबकि इसके बाद “कनाडा” क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है उसके बाद “चीन” तीसरे स्थान पर और “अमेरिका” क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथे स्थान पर है.

अब आपके सामने यह प्रश्न आयेगा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है, तो मैं आपको बता दूँ कि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है.

 

दुनिया के महाद्वीप एवं उनके क्षेत्रफल

क्षेत्रफल के अनुसार, पृथ्वी का कुल क्षेत्रफल 7 महाद्वीपों अर्थात् एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका और 5 महासागरों अर्थात् प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, दक्षिण ध्रुवीय महासागर और उत्तर में विभाजित है, ध्रुवीय महासागर.

लेकिन इनमे महाद्वीप एशिया सबसे बड़ा है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का 30 प्रतिशत भाग घेरता है, वही दूसरी और सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है, जिसका कुल क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील है.

आपको बता दें कि रूस देश में पृथ्वी के क्षेत्रफल का सबसे बड़ा हिस्सा है. अकेले रूस पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के 11.5 प्रतिशत भाग में फैला हुआ है जो क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश भी है. तो आइए जानते हैं उन सात महाद्वीपों और उनके क्षेत्रफल के बारे में, जो इस प्रकार है –

महाद्वीप नाम     –         क्षेत्रफल

  1. एशिया (Asia) –  44.6 million sq km
  2. अफ्रीका (Africa) –  30 million sq km
  3. यूरोप (Europe) –  9.9 million sq km
  4. उत्तरी अमेरिका (North America) –  24.5 million sq km
  5. दक्षिणी अमेरिका (South America) –  17.8 million sq km
  6. ऑस्ट्रेलिया (Australia) –  7.7 million sq km
  7. अंटार्कटिका (Antarctica) –  14.2 million sq km

 

यह भी पढ़े 

  • भारत की प्रमुख जाति एवं जनजातियों के नाम
  • भारत के प्रमुख संगठन एवं उनके मुख्यालय

 

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देश (Largest Country in the World by Area)

Kshetrafal की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है, जिसका क्षेत्रफल करीबन 17098242 वर्ग किलोमीटर है. वही कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है, जिसका क्षेत्रफल 9985000 वर्ग किलोमीटर करीबन है और विश्व का क्षेत्रफल 510,072,000 किमी² है, तो आइए निचे हम आपको विश्व के सबसे बड़े देश के अनुसार उनके क्षेत्रफल की सूची देने जा रहे है, जो आप निचे देख सकते है.

विश्व के 10 सबसे बड़े देश – क्षेत्रफल वर्ग किमी

  • Russia –    17098242 sq km
  • Canada –   9,984,670 sq km
  • China –       9,706,961 sq km
  • America –   9,372,610 sq km
  • Brazil –        8,515,767 sq km
  • Australia –   7,692,024 sq km
  • India –           3,287,263 sq km
  • Argentina –   2,780,400 sq km
  • Kazakhstan – 2,724,900 sq km
  • Algeria –          2,381,741 km

 

रूस (Russia)

Kshetrafal की दृष्टि से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है, क्योंकि रूस ही एकमात्र ऐसा देश है जिसका भौगोलिक आकार 17,075,400 वर्ग किलोमीटर है. साथ ही आपको बता दें कि इसका आधा हिस्सा यूरोप और आधा एशिया में पड़ता है. रूस में कुल 11 टाइम जोन हैं और यहां की जलवायु में भी विविधता देखने को मिलती है.

कनाडा (Canada)

कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है, यह अटलांटिक से प्रशांत महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है. जिसका कुल क्षेत्रफल 9,984,670 वर्ग किमी है. इस देश में उत्तरी गोलार्द्ध में होने के कारण कनाडा का तापमान अधिकतर ठंडा रहता है.

चीन (China)

क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है, जो एशिया के दक्षिण पूर्व में स्थित है. जिसका क्षेत्रफल 9,706,961 वर्ग किमी है. हालांकि चीन जनसंख्या के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर है और यह दुनिया के कुल क्षेत्रफल के 6.3 प्रतिशत हिस्से पर फैला हुआ है.

अमेरिका (America)

संयुक्त राज्य अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है, जो पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है. अमेरिका का क्षेत्रफल 9,372,610 वर्ग किमी है और इस देश को टेक्नोलॉजी का देश कहा जाता है.

ब्राजील (Brazil)

ब्राजील दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है, जो अपने वर्षा वन के लिए जाना जाता है. यह उत्तर में वेनेजुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना, दक्षिण में उरुग्वे, पश्चिम में अर्जेंटीना, पैराग्वे, बोलीविया और पेरू और उत्तर पश्चिम में कोलंबिया से घिरा है. ब्राजील का कुल क्षेत्रफल 8,515,767 वर्ग किमी है.

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है, यह 5.1 प्रतिशत तक फैला हुआ है. जिसका क्षेत्रफल 7,692,024 वर्ग किमी है. साथ ही यह देश अपनी आदिम जनजातियों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है और कई तरह के पौधे और जानवर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही पाए जाते हैं.

भारत (India)

इंडिया दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जो दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है. भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किमी है. और भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में जाना जाता है.

अर्जेंटीना (Argentina)

अर्जेंटीना दुनिया का 8वां सबसे बड़ा देश है जो दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है. जिसका कुल क्षेत्रफल 2,780,400 वर्ग किमी है और यह 1.8% तक घेरता है. साथ ही अर्जेंटीना को नेचर लवर्स का स्वर्ग भी कहा जाता है क्योंकि यह देश बेहद खूबसूरत है.

कजाकिस्तान (Kazakhstan)

कजाकिस्तान दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है जो 2,724,900 वर्ग किमी के क्षेत्रफल के साथ एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ है और यह देश अपने नाम की तरह ही खूबसूरत है.

अल्जीरिया (Algeria)

अल्जीरिया दुनिया का 10वां सबसे बड़ा देश है, क्षेत्रफल की दृष्टि से अल्जीरिया का क्षेत्रफल 2,381,741 वर्ग किमी है. और इस देश की भाषा, रहन-सहन, पहनावा, संस्कृति, धर्म, व्यापार इस देश को अन्य सभी देशों से अलग बनाता है.

 

विश्व के क्षेत्रफल से संबंधित प्रश्न & उत्तर  (World Area Kitna Hai Related FAQ)

Question –   विश्व/पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है?
Answer –  विश्व का क्षेत्रफल लगभग 510,072,000 वर्ग किमी है.

Question – एशिया का क्षेत्रफल कितना है?
Answer –  Asia का क्षेत्रफल 44.6 मिलियन वर्ग किमी है.

Question –  रूस का क्षेत्रफल कितना है?
Answer –  रूस का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किमी है.

Question –  विश्व में भारत का क्षेत्रफल कितना प्रतिशत है?
Answer – भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी है, जो विश्व के कुल धरातल का लगभग 2.4 प्रतिशत है.

Question –  दुनिया का सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा है?
Answer – क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है.

Question –    क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कौन सा है?
Answer –     कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है.

Question –  विश्व के सात महाद्वीप कौन-कौन से है?
Answer – एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका विश्व के सात महाद्वीप है.

Question –     विश्व के सबसे बड़े 10 देश क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन से है?
Answer – क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के सबसे बड़े 10 देश इस प्रकार है –
रूस
कनाडा
चीन
अमेरिका
ब्राज़िल
ऑस्ट्रेलिया
भारत
अर्जेंटीना
कजाखस्तान
एलजीरिया

Question –    कनाडा का क्षेत्रफल कितना है?
Answer – 9,984,670 वर्ग किमी कनाडा का क्षेत्रफल है.

Question – चीन का क्षेत्रफल कितना है?
Answer – 9,706,961वर्ग किमी चीन का क्षेत्रफल है.

Question –    भारत विश्व का कौनसा सबसे बड़ा देश है?
Answer – भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है.

Question –     संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का क्षेत्रफल कितना है?
Answer – 9,372,610 वर्ग किमी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का क्षेत्रफल है.

Question –  ब्राजील का क्षेत्रफल कितना है?
Answer – 8,515,767 वर्ग किमी ब्राजील का क्षेत्रफल है.

Question –   Australia का क्षेत्रफल कितना है?
Answer – 7,692,024 वर्ग किमी Australia का क्षेत्रफल है.

Question –    इंडिया का क्षेत्रफल कितना है?
Answer –   3,287,263 वर्ग किमी इंडिया का क्षेत्रफल है.

Question –   सबसे बड़ा महाद्वीप पृथ्वी का कौन सा है?
Answer – एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जिसका कुल क्षेत्रफल 44,391,162 वर्ग किलोमीटर है.

Question –   दुनिया का 8वां सबसे बड़ा देश कौनसा है?
Answer – अर्जेंटीना दुनिया का 8वां सबसे बड़ा देश है जो दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है. जिसका कुल क्षेत्रफल 2,780,400 वर्ग किमी है.

Question –     दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश कौनसा है?
Answer – कजाकिस्तान दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है, जो 2,724,900 वर्ग किमी के क्षेत्रफल के साथ एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ है.

Question – पृथ्वी से सूर्य कितनी दूरी पर है?
Answer –  149.6 मिलियन किमी है.

 

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में Pure World/Earth Ka Kshetrafal Kya Hai – World Area Kitna Hai Details in Hindi इससे जुडी जानकारी बताई है, जो इस प्रकार है –

  • विश्व/पृथ्वी का क्षेत्रफल क्या है?
  • दुनिया के महाद्वीप एवं उनके क्षेत्रफल
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देश
  • विश्व के 10 सबसे बड़े देश – क्षेत्रफल वर्ग किमी
  • विश्व के क्षेत्रफल से संबंधित प्रश्न & उत्तर  (World Area Kitna Hai Related FAQ)

दोस्तों इस लेख में मैंने Pure World/Earth Ka Kshetrafal Kya Hai – World Area Kitna Hai Details in Hindi इससे संबंधित जानकारियों से परिचित कराया है. मुझे उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी.

अगर आपको यह जानकारी विश्व का क्षेत्रफल कितना है? यह जानने के लिए उपयोगी लगता है, तो इस लेख को अपने दोस्तों तथा अन्य लोगों के साथ जितना हो सकें अधिक से अधिक शेयर करे. धन्यवाद.

 

यह भी पढ़े 

  • भारत में प्रथम महिलओं की सूचि 
  • प्रसिद्ध पुस्तक और लेखकों की सूची
  • भारत में प्रथम पुरुषों की सूचि 

Filed Under: General Knowledge, Education Tagged With: 10 Largest Countries in the World - Area Sq.Km, Area of the World Questions & Answers, Continents of the world and their areas, Largest country in the world by area, Pure World/Earth Ka Kshetrafal Kya Hai, What is the area of the earth, what is the area of the world, World Area Kitna Hai, World Area Kitna Hai Related FAQ, विश्व/पृथ्वी का क्षेत्रफल क्या है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Trending Quiz: कौन-से देश में हॉस्पिटल ट्रेन है? जीनियस है तो 2 सेंकड में दें जवाब
  • Trending Quiz: किस विटामिन की कमी से त्‍वचा पर दाद होने लगता है?
  • Today Quiz: राजा के राज्य में नहीं, माली के बाग में नहीं, फोड़ों तो गुठली नहीं, खाओ तो स्वाद नहीं, बताओ क्या जल्दी सुलझाए यह पहेलि…?
  • IAS Full Form- आईएएस क्या होता है? जानिए इसका फुल फॉर्म Details in Hindi
  • Today Quiz: किस नगरी को ‘कोयला नगरी’ कहा जाता हैं?
  • Interesting GK Quiz: किस मंदिर में मुसलमान हनुमान जी की पूजा करते हैं?
  • IAS Interview Question: दुनिया में किस जीव के सबसे ज्यादा पैर होते हैं?
  • GK Quiz: किस जानवर के शरीर में इंसान के बराबर हड्डियां होती हैं?
  • Scorpio Girls Names in Hindi: वृश्चिक राशि के यूनिक भाग्यशाली लड़कियों के नाम
  • Trending Quiz: किस जीव के ऊपर शराब डालने से पागल हो जाता है?
  • General Knowledge से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में सफल बन देंगे
  • Trending Quiz: सफ़ेद कौवा कहां पाया जाता है? दम है तो 2 सेंकंड में जवाब दो!
  • Hindi Grammar Questions & Answers – GK हिंदी व्याकरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
  • Today Quiz: कौन-सी मछली हवा में उड़ती है? दम है तो 2 सेकंड जवाब दो!
  • List of Defense Ministers of India in Hindi – भारत के सभी रक्षा मंत्रियों की लिस्ट
  • Quiz General Knowledge: बताओ वो कौन है जिसके पास बहुत सारे दिल तो है मगर शरीर का कोई दूसरा अंग नहीं है?
  • Aaj Ki Tithi 2024 – आज की तिथि क्या है? आज 26 जनवरी 2024 है
  • एक अँधेरी रात थी वो मेरे साथ थी मैं उसके ऊपर था और वो मेरे निचे थी? बताओं क्या
  • Bank Job Kaise Paye – सरकारी बैंक & प्राइवेट बैंक में जॉब कैसे पाए? जाने प्रोसेस
  • Apne Naam Ki Rashi Kaise Jane | कैसे पता करें अपनी राशि? जन्म तिथि से जाने

Categories

  • Bank Quiz
  • Biography
  • Documents
  • Education
  • Educational Full Form
  • Festival
  • Festival List
  • General Knowledge
  • General Knowledge MP
  • GK Questions & Answers
  • Health Tips
  • Independence Day
  • Interesting Facts
  • Internet
  • Jayanti
  • Job & Career
  • Loan
  • Lyrics
  • Post Office
  • Pradhan Mantri Yojana
  • Rashi
  • Recipe
  • Republic Day
  • Tech
  • Uncategorized
  • Yojana
  • बिजली विभाग

DMCA PROTECTED


Copyright © 2023 GK Hindi Gyan - All Rights Reserved 丨 About us 丨 Contact us 丨 Privacy policy